Subedaar Movie Release Date Prime: बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी नई फिल्म 'सूबेदार' (Subedaar) के साथ पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं, ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, फिल्म में अनिल कपूर रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य के किरदार में हैं, जो देश के लिए लड़ने के बाद अब अपने घर और परिवार को बचाने के लिए 'अपनों' और 'भीतरी दुश्मनों' से भिड़ते नजर आएंगे, ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक फौजी को सिविलियन लाइफ में बेइज्जत किया जाता है, लेकिन जब उसका सब्र टूटता है, तो वह 'वन मैन आर्मी' बन जाता है, फिल्म की कहानी अवैध रेत खनन (Sand Mafia) के काले कारोबार और बाप-बेटी के इमोशनल रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है, अनिल कपूर का वो डायलॉग— "फौजी हूं, सीने में गोली झेल सकता हूं, बेइज्जती नहीं"—फैंस के बीच पहले ही हिट हो चुका है.