Holi 2026 Song: 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. होली का त्योहार आते ही एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने रिलीज किए जाते हैं. इन भोजपुरी गानों को होली पर जमकर बजाया जाता है और पूरा लुत्फ उठाया जाता है. ऐसे में आज एक हम एक भोजपुरी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो है तो 5 साल पुराना, लेकिन यूट्यूब पर ही करोड़ों लोगों ने देखा और सुना है. जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तब से लगभग हर होली में इसे बजाया जाता है. इस गाने को खेसारी लाल यादव, अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. गाने के बोल 'दुई रूपया' है. इसे यूट्यूब पर 238 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है. ऐसे में आप भी इसे होली के मौके पर सुन सकते हैं.