Assam Election 2026 Fake Voting Vicky Kumar Case: यह घटना असम चुनाव में 'बाहरी वोटर्स' और 'वोट चोरी' के उन आरोपों को बल देती है, जो पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं जालसाजों ने स्थानीय वोटर्स के डेटा का इस्तेमाल कर बाहरी लोगों के लिए फर्जी आईडी कार्ड तैयार किए हैं, यह सुरक्षा और चुनाव आयोग की सतर्कता पर बड़ा सवाल है इस घटना का वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है, जिसे लोग 'लोकतंत्र का तमाशा' कह रहे हैं असली विक्की कुमार का त्वरित जवाब और महिला की घबराहट कैमरे में कैद हो गई है, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में लोग असम में अवैध रूप से वोट डालने आए हैं मीरा बोरठाकुर जैसी नेताओं ने भी ऐसे 'वोट चोरों' को पकड़ने का दावा किया है, चुनाव अधिकारियों ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे यह आईडी कार्ड किसने मुहैया कराया और इस गिरोह के पीछे कौन है.