Groom Singing Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, इस वीडियो में एक उत्साहित दूल्हा अपनी ही शादी के स्टेज पर माइक थामकर 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना गा रहा है, वह अपनी दुल्हन को प्रभावित करने के लिए पूरी जान लगा देता है, लेकिन कहानी तब पलट जाती है जब कैमरा दुल्हन की तरफ जाता है पूरी परफॉरमेंस के दौरान दुल्हन के चेहरे पर ना तो कोई मुस्कान आती है और ना ही वह कोई उत्साह दिखाती है, वह बिल्कुल सीधी (No Reaction) होकर बैठी रहती है, जैसे उसे दूल्हे की गायकी से कोई लेना-देना ही ना हो, दुल्हन की इस बेरुखी ने दूल्हे के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया, अब लोग इस वीडियो को शेयर कर मजे ले रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर दुल्हन इतनी नाराज क्यों है?