Allegiant Air Family Removed Viral Video: यह मामला एयरलाइन के अधिकारों और यात्रियों के मानवीय सम्मान के बीच के टकराव को उजागर करता है, परिवार का मुख्य आरोप है कि एयरलाइन ने बच्ची का तापमान चेक करने या किसी डॉक्टर से सलाह लेने की अनुमति नहीं दी, उन्हें सीधे तौर पर 'अनफिट टू फ्लाई' घोषित कर दिया गया, एलिजियंट एयर ने बयान जारी कर कहा कि उनके क्रू ने MedLink (एविएशन मेडिकल सपोर्ट) से सलाह ली थी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यह फैसला लिया गया विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी परिवार का समर्थन किया, वीडियो में सुना जा सकता है कि लोग स्टाफ के इस व्यवहार से नाराज थे और इसे 'शक्ति का दुरुपयोग' बता रहे थे, मां सिडनी टाश ने इसे एक अपमानजनक अनुभव बताया, जहां उन्हें पूरी फ्लाइट के सामने पीछे की सीट से आगे तक पैदल चलकर बाहर जाना पड़ा और पुलिस की धमकी दी गई,