Bengaluru Courier Video: बेंगलुरु से एक अलग और बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें बताया गया है कि ध्यान खींचने के लिए आज के लोग कुछ भी कर सकते हैं. जी हां, बेंगलुरु के एक परिवार ने परिवार के ही एक बुज़ुर्ग को बोरे में बंद करके कूरियर करने ऑफिस पहुंच गए.
परिवार के पांच सदस्य एक महिला, उसके पति, सास और देवर मंगलवार को व्यालिकवाल पुलिस स्टेशन के इलाके में एक कूरियर सर्विस के दफ़्तर पहुंचे. उनके पास एक बड़ा सा पैकेट था. जब स्टाफ़ ने पूछा कि इसके अंदर क्या है, तो परिवार चुप रहा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
पैकेज खोला तो उड़े होश
इस पर स्टाफ़ ने पैकेज खोलकर देखा, तो उन्हें अंदर महिला के पिता मिले. यह देखकर कूरियर वाले कर्मचारी हैरान और परेशान रह गए. सूत्रों के मुताबिक, वह बुज़ुर्ग काफी परेशान लग रहे थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. परिवार का कहना था कि उन्होंने यह सब इसलिए किया ताकि वे लोग सोशल मीडिया के लिए एक रील बना सकें. वे दिखाना चाहते थे कि उगादी और रमजान जैसे त्योहारों के मौसम में बस के टिकट अक्सर कैसे बिक जाते हैं और सफर करने के लिए किसी इंसान को कूरियर करना ही एकमात्र विकल्प बचता है.
कर्मचारी से हुई नोकझोक
पकड़े जाने के बाद भी परिवार ने कथित तौर पर कर्मचारियों से बहस की. वे जिद कर रहे थे कि पार्सल को स्वीकार किया जाए क्योंकि वे इतनी दूर से आए थे और उन्होंने काफी मेहनत की थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और परिवार को पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां उन्होंने बाद में एक माफी वाला वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उन्होंने माना कि उनका काम गैर-ज़िम्मेदराना था. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने परिवार को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया कि भविष्य में वे ऐसी कोई भी हरकत दोबारा न करें. फिलहाल, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर यह वीडियो डाला है.
We live in a weird weird world. Daughter & family pack father in a gunny bag,take him to a courier office,ask staff to send parcel out of Bengaluru, all this for a reel showing it’s easier to courier a man than get bus & train tickets this festive season. Land in police station. pic.twitter.com/ROz2SWjFpT
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) March 17, 2026
लोगों ने किए कमेंट
लोग इस तरह की हरकत पर काफी गुस्से में दिखे. एक ने कहा कि यह कैमरे की लत है कोई क्रिएटिविटी नहीं है. दूसरे ने लिखा कि इस तरह की बेहूदा वीडियो बनाने के लिए पुलिस को उन पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. इसमें पूरा परिवार शामिल है. वहीं तीसरे ने कमेंट किया कि यह एक तमिल मूवी का सीन है जिसे फिर से उन्होंने क्रिएट किया. इस मामले पर सैकड़ों कमेंट किए जा रहे हैं.