Kohra Season 2 Out Now: नेटफ्लिक्स की सबसे सफल क्राइम सीरीज में से एक 'कोहरा' (Kohra) अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गई है, इस बार कहानी पंजाब के दलेरपुरा की है, जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रीत बाजवा (Preet Bajwa) की लाश एक बाड़े में मिलती है, बरुण सोबती (अमरपाल गरुंडी) और मोना सिंह (धनवंत कौर) इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाते नजर आ रहे हैं, सीरीज में सिर्फ मर्डर ही नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों की कड़वाहट, मजबूरी और पंजाब के अंदरूनी इलाकों के कड़वे सच को बड़े ही 'रॉ' (Raw) अंदाज में दिखाया गया है, रणविजय सिंघा भी इस बार एक खास और दमदार रोल में हैं.