Live
Search

 

Home > Posts tagged "Bhagyashree fitness secret"
Tag:

Bhagyashree fitness secret

More News

Home > Posts tagged "Bhagyashree fitness secret"

भाग्यश्री की तरह झटपट बनाएं कद्दू का रायता, वजन को करेगा नियंत्रित और पेट के लिए भी फायदेमंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना पसंदीदा कद्दू के रायते की रेसिपी शेयर की है. उन्होंने बताया कि ये गट हेल्थ के लिए बेहतर है. साथ ही उन्होंने बताया कि वे इसे ज्वार की रोटी के साथ खाती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Mobile Ads 1x1

Bhagyashree Pumpkin Raita Secret: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. वे अपने खाने-पीने से लेकर एक्सरसाइज तक का काफी ध्यान रखते हैं. कई सेलिब्रिटीज अपने खान-पान को अपने फैंस के साथ भी शेयर करते हैं. हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने एक स्पेशल रेसिपी लोगों के साथ शेयर की है. साथ ही उन्होंने इसके फायदे भी लोगों के साथ शेयर किए हैं. अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने कद्दू के रायते की रेसिपी के बारे में बताया है. साथ ही ज्वार की रोटी के बारे में भी जानकारी दी है. इन दोनों डिशेज के फायदे भी बताए हैं. 

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गट हेल्थ के लिए बेस्ट डिश के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि कद्दू का रायता पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं उनकी इस रेसिपी के बारे में…

कद्दू का रायता बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

कद्दू का रायता बनाने के लिए आपको दही और उबला हुआ कद्दू लेना है. साथ ही लंबा कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च. बारीक कटा धनिया, कड़ी पत्ता, सरसों का तेल, कसूरी मेथी, लाल मिर्च, नमक और हींग लेनी है.

कैसे बनाएं कद्दू का रायता?

  • कद्दू का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दही डालें. 
  • इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, कद्दू और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें. 
  • इसके बाद एक पैन में तड़का बनाएं. 
  • इसके लिए पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें.
  • अब उसमें कड़ी पत्ता, कसूरी मेथी और हींग के साथ ही लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें.
  • अब इसे कद्दू के तैयार किए गए रायते में डाल दें. 

ज्वार की रोटी के साथ खाएं

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कहा कि वे इस रायते को ज्वार की रोटी के साथ खाती हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. ये ग्लूटेन फ्री होता है, जो डाइजेशन के लिए बेस्ट है. इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है. ये हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर होता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.

MORE NEWS