Bihar Board Exam 2026 Student Vlog: बिहार में 2026 की बोर्ड परीक्षा के दौरान अनुशासन का मजाक उड़ाने वाला एक वीडियो सामने आया है, एक छात्र ने परीक्षा देते समय ना केवल मोबाइल का इस्तेमाल किया, बल्कि पूरे एग्जाम हॉल का 'व्लॉग' (Vlog) बना डाला, चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे वीडियो के दौरान क्लासरूम में एक भी टीचर या वीक्षक (Invigilator) नजर नहीं आया, छात्र बड़े आराम से कैमरा घुमाकर सबको हाय-हेलो कर रहा है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.