Muzaffarnagar Road Accident Overloaded Dumper 2026: यह घटना मुजफ्फरनगर में भारी वाहनों की बेकाबू रफ़्तार और ओवरलोडिंग की समस्या को एक बार फिर उजागर करती है, डंपर क्षमता से अधिक भरा हुआ था, जिसके कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक को कुचलता हुआ निकल गया, वीडियो में साफ दिख रहा है कि अगर युवक-युवती डंपर के टायर की दिशा में गिरे होते, तो उनका बचना नामुमकिन था सड़क खाली होने के कारण पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आया, जो उनके लिए वरदान साबित हुआ, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में ओवरलोडेड ट्रक और डंपर 'यमराज' बनकर घूम रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग और पुलिस इन पर नकेल कसने में नाकाम है, पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है, वीडियो साक्ष्य के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.