Haryana Propose Viral Video 2026: यह घटना हरियाणा की है जहां सरेआम 'अजब प्रेम की गजब कहानी' का एक खौफनाक मोड़ देखने को मिला, वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़का पूरे जोश के साथ लड़की के सामने अपना प्यार जाहिर करने पहुंचता है, लेकिन जैसे ही वह प्रपोज करता है लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, वह पास में रखा चाय का पतीला उठाकर सीधे लड़के पर दे मारती है, बात सिर्फ यहांखत्म नहीं होती रिजेक्शन को बर्दाश्त करने के बजाय लड़का भी हिंसक हो उठता है, वह तुरंत पास पड़ा सफाई करने वाला वाइपर उठाता है और लड़की पर हमला कर देता है बीच सड़क पर हुई इस प्रेम कहानी को देखकर लोग दंग रह गए, यह घटना आज के दौर के GenZ युवाओं के बीच बढ़ते गुस्से और 'रिजेक्शन' को हैंडल ना कर पाने की कमी को साफ दर्शाती है, जहां कभी प्यार में मिन्नतें होती थीं, वहां अब 'पतीले' और 'वाइपर' चल रहे हैं, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि अब यही हमारा 'मॉडर्न सिविक सेंस' और 'मॉडर्न प्यार' है.