Live
Search
Home > Posts tagged "BPSSC SI Result 2026"

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में ऐसे देखें अपना रोल नंबर

Bihar Daroga Result 2026 | Bihar Police BPSSC SI Result 2026 Declared: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए शामिल हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक bpssc.bihar.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Mobile Ads 1x1

Bihar Daroga Result 2026 | BPSSC Bihar Police SI Result 2026 Declared: बिहार में पुलिस विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए चुना गया है.

1,799 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया

यह भर्ती अभियान बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस शाखा) के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के 1,799 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है. इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया था. बिहार पुलिस SI भर्ती हर साल युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहती है और इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया.

प्रारंभिक परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती के लिए कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 7,26,231 उम्मीदवार 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए. हालांकि, परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कुछ तकनीकी और प्रक्रियात्मक गलतियों के कारण 29,272 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद आयोग ने 6,96,959 उम्मीदवारों की OMR शीट का मूल्यांकन किया.

अयोग्यता के प्रमुख कारण

आयोग के अनुसार कई उम्मीदवारों ने परीक्षा नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया. अयोग्यता के मुख्य कारणों में शामिल हैं:

OMR शीट पर गलत रोल नंबर भरना
प्रश्न पुस्तिका नंबर गलत दर्ज करना
उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर न करना
हिंदी या अंग्रेजी पैराग्राफ न लिखना
परीक्षा के दौरान कदाचार
इन कारणों की वजह से हजारों उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं रद्द कर दी गईं.

मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन

भर्ती नियमों के अनुसार, आयोग ने हर आरक्षण श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों के 20 गुना तक उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चुना है. अब चयनित उम्मीदवार बिहार पुलिस SI मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, जो भर्ती प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण है. मुख्य परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार बिहार पुलिस दरोगा का रिजल्ट सीधे इस लिंक https://bpssc.bihar.gov.in/Notices के जरिए चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Police SI Result 2026 ऐसे करें चेक

BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर Latest Notices / Results सेक्शन पर क्लिक करें.
Bihar Police SI Preliminary Result 2026 लिंक खोलें.
रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें.
Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें.
भविष्य के लिए रिजल्ट सेव कर लें.

आगे की चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले कई चरणों से गुजरना होगा. इनमें मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं. बिहार पुलिस SI भर्ती राज्य की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक है, इसलिए लाखों उम्मीदवार इस अवसर का इंतजार करते हैं. 

MORE NEWS