Rakhi on Valentine Day Hindu Organization Moradabad: वैलेंटाइन डे के मौके पर मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, यहां हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर 'लाठी और राखी' लेकर मुस्तैद दिखे, जैसे ही उन्हें पार्कों में युवक-युवतियां समय बिताते मिले, उन्होंने प्रेमी जोड़ों को भाई-बहन का रिश्ता याद दिलाते हुए राखी बंधवा दी, इस बीच बुर्का पहनकर पार्क में बैठी लड़कियों ने भी कार्यकर्ताओं को करारा जवाब दिया, उन्होंने बिना किसी डर के खुशी-खुशी राखी बांधी और कहा कि "गलत सोचने की जरूरत नहीं है, यह मेरा भाई है" लड़कियों के इस निडर और बेबाक अंदाज ने वहां मौजूद लोगों की बोलती बंद कर दी और संदेश दिया कि हर लड़का-लड़की का साथ होना गलत नहीं होता.