Live
Search

 

Home > Scroll Gallery
Tag:

Caviar launches Black Edition

More News

Home > Scroll Gallery

मगरमच्छ की खाल और सोने की कोटिंग… कैवियार ने लॉन्च किया ब्लैक एडिशन iPhone 17 Pro Max, देखें डिटेल्स

कैवियार ने आईफोन 17 प्रो मैक्स के स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है. इसमें ग्राहकों को 7 ऑप्शन दिए गए हैं. कंपनी ने इसके केवल 99 आईफोन बनाए हैं. इसे ब्लैक और गोल्ड लुक दिया गया है. इसमें मगरमच्छ की खाल का चमड़ा और सोने की प्लेटिंग इस्तेमाल की गई है.

Mobile Ads 1x1

iPhone 17 Pro Max Special Editon: कैवियार ने ब्लैक एडिशन कलेक्शन के तहत कस्टम iPhone 17 Pro Max मॉडल की एक नई लाइन पेश कर दी है. इसे ऐसे समय पर लॉन्च किया गया है, जब एप्पल ने iPhone 17 Pro सीरीज से क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन को हटाकर कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू जैसे नए शेड्स पर फोकस किया है. कैवियार ने ये एडिशन उन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जो स्पेशल एडिशन अपने पास रखना चाहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें मगरमच्छ के चमड़े का पैनल और 24K सोने की परत वाले स्क्रू और इंसर्ट का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने स्पेशल एडिशन मॉडल के केवल 99 आईफोन बनाए हैं. 

जानकारी के अनुसार, ब्लैक एडिशन में चार अलग-अलग मॉडल शामिल हैं. इसमें ब्लैक इज बैक, स्पार्क, शैडो, ऑब्सिडियन ब्लैक एडिशन, ब्लेड ब्लैक एडिशन, बिटकॉइन ब्लैक एडिशन और कोनटॉर ब्लैक एडिशन हैं. सातों स्पेशल एडिशन में एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम से बना मैट ब्लैक चेसिस दिया गया है. प्रत्येक मॉडल में फोन के निचले हिस्से पर मगरमच्छ के चमड़े का पैनल लगाया गया है. कैवियार ने एक गहरा काला फिनिश बनाने के लिए एनोडाइजिंग और PVD कोटिंग का इस्तेमाल किया है, जो देखने और टिकाऊपन दोनों में Apple के पिछले ब्लैक टाइटेनियम एस्थेटिक जैसा लगता है. 

MORE NEWS