प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खिलाफ भारत के सबसे बड़े सुरक्षा घेरे की शुरुआत की है, 'स्वस्थ नारी' मिशन के तहत अब देशभर की 14 साल की बेटियों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का टीका लगाया जाएगा, यह अभियान विशेष रूप से उन किशोरियों के लिए है जिन्हें भविष्य में इस जानलेवा कैंसर से बचाना है, पीएम मोदी ने अजमेर दौरे के दौरान ₹16,680 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के साथ इस टीकाकरण अभियान को लॉन्च किया, भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, और यह टीका इसे रोकने में 93 से 100 प्रतिशत तक कारगर है, यह पहल 'आज की बेटी की सुरक्षा, कल के कैंसर मुक्त भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है.