हैदराबाद से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण यानी सेफ्टी गियर के बेहद खतरनाक ऊंचाइयों या हालातों में काम करते दिख रहे हैं, वीडियो को देखकर नेटिजन्स का कहना है कि यह नजारा बताता है कि हमारे देश में 'सस्ता श्रम' पाने की होड़ में इंसान की जान की कीमत कितनी कम हो गई है, अक्सर ठेकेदार और कंपनियां चंद पैसे बचाने के लिए मजदूरों को हेलमेट, हार्नेस या अन्य जरूरी सुरक्षा सुविधाओं के बिना ही जोखिम में डाल देते हैं, यह वीडियो केवल एक 'जुगाड़' नहीं है, बल्कि उन लाखों श्रमिकों की हकीकत है जो हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर काम करते हैं.