China E-waste: चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,यहां किआओ नाम के एक व्यक्ति ने पुराने सिम कार्ड और ई-कचरे (E-waste) को सोने की खदान में बदल दिया, किआओ ने लगभग 2 टन इलेक्ट्रॉनिक कचरे को इकट्ठा किया और एक स्ट्रांग केमिकल प्रोसेस के जरिए उसमें से 191 ग्राम शुद्ध सोना निकाल लिया, बाजार में इस सोने की कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है, किआओ का यह कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यह काम घर पर ना करें क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल जानलेवा हो सकते हैं.