Live
Search

 

Home > Posts tagged "CM Nayab Sain"
Tag:

CM Nayab Sain

More News

Home > Posts tagged "CM Nayab Sain"

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की छोटी टोली की बैठक, सीएम सैनी के ‘हर जिले’ में होने वोले आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की छोटी टोली की बैठक हुई। छोटी टोली की इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे।

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज),CM Nayab Sain : चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की छोटी टोली की बैठक हुई। छोटी टोली की इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे। 

संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई

आज छोटी टोली की इस बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें सरकार और संगठन के समन्वय से “नॉनस्टॉप सरकार” की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई। छोटी टोली की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हर जिला में प्रवास कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही सीईटी की परीक्षा पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 13.5 लाख परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा  दे रहे हैं।

सीईटी की परीक्षा अच्छे माहौल में हो रही

हरियाणा की नायब सरकार ने सीईटी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अच्छी व्यवस्था की है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा हरियाणा में पहली बार परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक ले जाने और घर तक छोड़ने की व्यवस्था नायब सरकार ने की है। सामाजिक संस्थाओं, भाजपा के कार्यकर्ता ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर परीक्षार्थियों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था कर रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं। सीईटी की परीक्षा अच्छे माहौल में हो रही है। 

MORE NEWS