T20 World Cup 2027 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की टीमें फाइनल हो चुकी हैं. 10वें टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने जगह बनाई है. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी. पहले टी20 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था. विश्व कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. फाइनल में भारतीय टीम ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 रनों से हरा दिया था. हालांकि, उस समय इस मैच को देखने के लिए इतने विकल्प नहीं थे, जितने आज हैं. ज्यादातर लोगों ने इस मैच की रेडियो पर ही कमेंट्री सुनी थी. ऐसे में आप आज उस मैच का यहां हाइलाइट्स देख सकते हैं और रोमांचक मुकाबले की याद ताजा कर सकते हैं कि कैसे भारतीय टीम ने अंतिम ओवर में मैच जीता था.