राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसी शॉकिंग खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है, यहां के काउखेड़ा गांव में एक किसान के खेत की जमीन अचानक फट गई और उसमें से पानी नहीं, बल्कि क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) निकलने लगा, पिछले 40 घंटों से लगातार तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे पूरा इलाका एक टेंशन ज़ोन में बदल गया है, किसान बुरी तरह डरे हुए हैं क्योंकि उनकी उपजाऊ जमीन पूरी तरह बर्बाद हो रही है, इस अनएक्सपेक्टेड घटना ने सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, लोगों को डर है कि कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए, प्रशासन और ऑयल कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन गांव वालों के चेहरे पर अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर साफ डर देखा जा सकता है.