Funny Mumbai Railway Incident: मुम्बई के CSMT स्टेशन पर आज एक 'बेवड़े' ने वो कारनामा कर दिखाया जिसे देख खुद यमराज भी कन्फ्यूज हो जाएं, सोमवार दोपहर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक युवक दो घूंट हलक के नीचे उतारकर पटरी को ही अपना बेडरूम समझ बैठा, उसे ना ट्रेन की गड़गड़ाहट सुनाई दी और ना ही मौत का खौफ, ट्रेन सामने खड़ी थी और साहब अपने सपनों की दुनिया में खोए थे, गनीमत रही कि RPF के जवानों ने 'नींद में खलल' डाला और इस 'पटरी प्रेमी' को खींचकर बाहर निकाला, वरना आज मुम्बई लोकल के पहिए इसकी किस्मत लिख देते.