Delhi Police Stunt Action Old Rajinder Nagar Biker: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में अपनी बाइक पर खतरनाक करतब दिखा रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है, यह स्टंटबाज सरेआम तेज रफ़्तार में बाइक दौड़ाकर ना केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहा था, दिल्ली पुलिस ने बीच सड़क पर ही इस हुड़दंगी को रोककर उसकी बाइक को जब्त कर लिया, अब इस युवक के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है ताकि भविष्य में कोई और सड़क पर ऐसा दुस्साहस ना करे.