Dangerous Prank Highway Water Balloon 2026: यह घटना दिखाती है कि कैसे अभिभावकों की लापरवाही और गलत प्रोत्साहन सड़क पर दूसरों के लिए काल बन सकते हैं, हाईवे पर 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार पर एक छोटा सा पत्थर या पानी का गुब्बारा भी 'गोली' की तरह असर करता है, इससे हेलमेट का विजन ब्लॉक हो सकता है या अचानक डर की वजह से चालक नियंत्रण खो सकता है, बच्चे को गलत काम से रोकने के बजाय उस पर हंसना यह दर्शाता है कि परिवार को दूसरों की जान की कोई फिक्र नहीं है, यह समाज के लिए एक खतरनाक संदेश है मोटर व्हीकल एक्ट और आईपीसी अब बीएनएस के तहत यह 'खतरनाक ड्राइविंग' और 'दूसरों की जान जोखिम में डालने' का मामला बनता है, कार के नंबर के आधार पर दिल्ली संबंधित पुलिस को चालान और एफआईआर की अपील की गई है, लोग इस वीडियो को दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग को टैग कर रहे हैं ताकि इस कार मालिक के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जो दूसरों के लिए नजीर बने.