आज यानी 2 मार्च का दिन दिल्ली की हर मां, बेटी और बहन के लिए बेहद खास और यादगार है, सुबह 10 बजे दिल्ली सरकार ने नारी शक्ति को समर्पित कई क्रांतिकारी योजनाओं का आगाज किया है, सबसे बड़ा धमाका "मेरी पूंजी, मेरा अधिकार" पहल के तहत हुआ, जिसमें 40,642 बेटियों के बैंक खातों में सीधे ₹100 करोड़ ट्रांसफर किए गए, यह कदम उनकी शिक्षा और सपनों को नई उड़ान देगा इसके साथ ही, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' की शुरुआत हुई है, महिलाओं के सफर को आसान बनाने के लिए 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च किया गया है, जिससे DTC बसों में फ्री और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी यही नहीं, होली के त्योहार पर गृहणियों को मुफ्त LPG सिलेंडर देकर बड़ी राहत दी गई है, यह दिन दिल्ली की बेटियों के सम्मान और अपने पैरों पर खड़े होने का मौका और महापर्व बन गया है.