Live
Search
Home > Posts tagged "Delhi Police news"

लापता लड़कियों को लेकर फैलाया गया डर पेड था, दोषियों पर सख्त होगी कार्रवाई: दिल्ली पुलिस

Delhi Polic: दिल्ली पुलिस का दावा है कि लापता लड़कियों और बच्चों के गायब होने के अफवाहों के पीछे पेड प्रमोशन का खेल चल रहा है. केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी कहा कोई गायब नहीं हो रहा है.

Mobile Ads 1x1
Delhi Polic: दिल्ली में लापता लड़कियों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद, हमने पाया कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर जो माहौल बनाया जा रहा है, वह पेड प्रमोशन के जरिए फैलाया जा रहा है. 
 
पैसे के लिए डर फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. यानी यह पेड प्रमोशन के जरिए जानबूझकर फैलाया जा रहा है.

कोई गायब नहीं हो रहा है: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा 

दिल्ली से सैकड़ों लोगों की गायब होने खबर पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि ये बिल्कुल निराधार खबर है. हर्ष मल्होत्रा आगे कहते हैं कि इस बात का कोई मतलब ही नहीं है. मैं ट्रांस यमुना का सांसद हूं , पब्लिक के बीच रहता हूं लेकिन, मेरे पास ऐसा एक आदमी भी नहीं आया है जो परेशानी में हो कि कोई बच्चा या आदमी गायब हो गया हो, ये 100% निराधार खबर है.
 
कोई दिल्ली में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहा है और जनता से अपील करता हूं कि पैनिक में आने की आवश्यकता नहीं है. दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, कोई गायब नहीं हो रहा है.
पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. जो अफवाहें फैलाकर डर का माहौल बना रहे हैं, उनका होना न सिर्फ समाज के लिए नुकसानदेह है, बल्कि कानूनन अपराध भी है. ऐसे मामलों में इस तरह के दोषियों के खिलाफ बहुत कड़ा कदम उठाया जाएगा.

MORE NEWS