Live
Search

 

Home > Posts tagged "Demolition Drive On Illegal Colonies And Dye Houses"
Tag:

Demolition Drive On Illegal Colonies And Dye Houses

More News

Home > Posts tagged "Demolition Drive On Illegal Colonies And Dye Houses"

पानीपत में अवैध कॉलोनियों और डाई हाउसों पर चला तोड़फोड़ अभियान, 18 एकड़ क्षेत्र में फैली तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में आज अवैध कॉलोनियों और डाई हाउसों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 18 एकड़ क्षेत्र में फैली तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट खेरी नंगल, दाहर और भिंझोल में की गई। अभियान के दौरान ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क तोड़ा गया, साथ ही छह अवैध निर्माण ढांचे को ध्वस्त किया गया।

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), Demolition Drive On Illegal Colonies And Dye Houses : जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में आज अवैध कॉलोनियों और डाई हाउसों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 18 एकड़ क्षेत्र में फैली तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट खेरी नंगल, दाहर और भिंझोल में की गई। अभियान के दौरान ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क तोड़ा गया, साथ ही छह अवैध निर्माण ढांचे को ध्वस्त किया गया।

Demolition Drive On Illegal Colonies And Dye Houses 1

अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें

इसके अतिरिक्त चार डाई हाउसों को भी गिरा दिया गया। इस अभियान के लिए एसडीओ मनोज कुंडू को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MORE NEWS