Bhojpuri Singer Throwing Dancer From Stage: भोजपुरी गायकी के नाम पर अश्लीलता और फूहड़पन तो अक्सर चर्चा में रहता था, लेकिन धनंजय शर्मा (Dhananjay Sharma) ने जो किया वह क्रूरता की चरम सीमा है, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर एक नर्तकी अपना काम कर रही थी, तभी अचानक गायक ने उसे उठाकर हवा में उछाला और भीड़ के बीच फेंक दिया, यह ना केवल शारीरिक चोट का मामला है, बल्कि एक महिला की गरिमा का सरेआम चीरहरण है, ऐसी मानसिकता समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है, घटना के बाद सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस और प्रशासन को टैग करते हुए गायक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या मनोरंजन के नाम पर किसी महिला के साथ ऐसी हैवानियत की अनुमति दी जा सकती है? अगर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में मंचों पर महिला कलाकारों का काम करना असंभव हो जाएगा.