Bageshwar Dham Mahashivratri 2026: बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाला 300 कन्याओं का सामूहिक विवाह महोत्सव अब अपने अंतिम चरण में है, इस बार चर्चा केवल आयोजन की भव्यता की नहीं, बल्कि पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'स्वैग' की भी हो रही है, आधी रात को जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब बाबा धीरेंद्र शास्त्री रॉयल एनफील्ड बुलेट पर सवार होकर खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे, उन्होंने मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर मंडप और भंडारे की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया, बाबा का यह मॉर्डन और कूल अंदाज देखकर भक्त दंग रह गए वहीं, इस महोत्सव की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी धाम पहुचेगे और नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगे.