Dhurandhar 2 Movie Cinema Hall Molestation: कानपुर के गुरुदेव पैलेस टॉकीज में चल रहे 'धुरंधर 2' के शो में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मनचले ने अपनी सीमाओं को लांघ दिया, फिल्म के दौरान हॉल में अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पास बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, उसे लगा कि वह अंधेरे में बच जाएगा लेकिन युवती की सतर्कता ने उसे बेनकाब कर दिया, जैसे ही आरोपी ने अभद्रता की युवती ने डरने के बजाय जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां मौजूद लोगों को आरोपी की करतूत बताई, युवती के चिल्लाने और उसके पिता के गुस्से को देख हॉल में मौजूद अन्य दर्शक भी उग्र हो गए, लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और हॉल के अंदर ही उसकी जमकर 'धुलाई' कर दी, रावतपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, पुलिस ने आरोपी को आक्रोशित भीड़ से छुड़ाया और उसे अपनी कस्टडी में ले लिया, यह घटना दर्शाती है कि अब महिलाएं और समाज ऐसी हरकतों को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं, पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है ताकि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.