Live
Search

 

Home > Posts tagged "Dhurandhar 2 teaser"
Tag:

Dhurandhar 2 teaser

More News

Home > Posts tagged "Dhurandhar 2 teaser"

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज; जानिए क्या है फिल्म की स्टारकास्ट, रिलीज डेट और ओटीटी अपडेट

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. चलिए जानते हैं इस आगामी फिल्म के बारे में सबकुछ.

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar 2 Movie: पिछले साल दिसंबर महीने में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज हुई थी. इस फिल्म पर दर्शकों ने अथाह प्यार बरसाया था. तब से ही लोग धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं. अब लंबे इंतजार के बाद धुरंधर 2 का पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही टाइटल भी रिवील कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फिल्म की रिलीज डेट, कास्टिंग के बारे में सबकुछ.  

फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह की दिखा खौफनाक लुक

आज 03 फरवरी को सुबह रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर जारी हुआ. इस पोस्टर में  हमजा (रणवीर सिंह) बारिश में भीगता हुआ मुट्ठी बांधे खड़ा है. पूरे पोस्ट में लाल सीन दिख रहा है, जैसे खून की बारिश हो रही है. धुरंधर 2 का आधिकारिक टाइटल है ‘धुरंधर: द रिवेंज’. इसे साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,  ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’. इसका मतलब है कि ‘धुरंधर 2’ में हमजा बलूच गिरोह और आईएसआई के खिलाफ जमकर मोर्चा संभालेगा.

‘धुरंधर 2’ का टीजर जारी

टीजर में अर्जुन रामपाल को आईएसआई के मेजर इकबाल, संजय दत्त को सिंध पुलिस के लयारी टास्क फोर्स के एसपी चौधरी असलम और आर. माधवन को आईबी के निदेशक अजय सान्याल के रूप में दिखाया गया है, जो अजीत डोवाल पर आधारित किरदार है. 01 मिनट 13 सेकेंड का टीजर रिलीज किया गया है. 

क्या बोल रहे नेटिजंस?

टीजर रिलीज होने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि टीजर में कुछ भी नया नहीं दिखाया गया है.  इसमें केवल पार्ट 1 के एंड क्रेडिट्स का पुन: उपयोग किया गया है, जो पहले ही ‘धुरंधर’ में दिखाए जा चुके थे. टीजर में एकमात्र नई चीज अंत में जोड़ा गया लंबा बैकग्राउंड स्कोर था, जो निश्चित रूप से ध्यान खींचता है.

ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा.

ओटीटी पर कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

‘धुरंधर 2’ के ओटीटी प्लान को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है. जानकारी आ रही है कि निर्माताओं ने सीक्वल के लिए स्ट्रीमिंग पार्टनर बदल दिया है. टीम ने पुष्टि की है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सभी भाषाओं में ओटीटी अधिकार जियो हॉटस्टार ने हासिल कर लिए हैं. फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर के रिलीज के साथ ही इसकी पुष्टि भी हो गई है, जिससे यह घोषणा आधिकारिक हो गई है. यानी कि ‘धुरंधर 2’ हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. 

MORE NEWS