Khan Saab Live Concert Viral Video: खान साहब (Khan Saab) के लाइव कंसर्ट में एक ऐसा पल आया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी, भीड़ में बैठे एक आम से लड़के ने जब मंच अपनी गायकी से हिलाया, महान नुसरत फतेह अली खान साहब की अमर कव्वाली “दिल पे जख्म खाते हैं” गाना शुरू किया, तो पूरे हॉल में सन्नाटा पसर गया, उस शख्स के गले में वही खनक, वही दर्द और वही 'पिच कंट्रोल' था जो कभी नुसरत साहब की पहचान हुआ करता था, पहली ही लाइन से उसने साबित कर दिया कि हुनर किसी पहचान का मोहताज नहीं होता, उसकी रूहानी आवाज और ऊंचे सुरों ने खान साहब को भी हैरान कर दिया, महफिल में मौजूद लोग झूमने लगे और कईयों की आंखों में आंसू आ गए, देखते ही देखते यह जादुई परफॉर्मेंस इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है, और लोग इसे 'साल का सबसे बड़ा म्यूजिकल सरप्राइज' कह रहे हैं.