Public backlash on BJP Sikh card: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को 'गद्दार' कहे जाने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे पूरी सिख कौम का अपमान करार दिया हालांकि, बीजेपी का यह दांव उन्हीं पर उल्टा पड़ता दिख रहा है, सोशल मीडिया पर आम जनता और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए पूछा है कि एक व्यक्ति की राजनीतिक निष्ठा पर की गई टिप्पणी पूरे धर्म का अपमान कैसे हो सकती है? लोगों का तर्क है कि जब नेता एक-दूसरे को 'भ्रष्ट' या 'गद्दार' कहते हैं, तो उसे उसी संदर्भ में लिया जाना चाहिए, बीजेपी पर आरोप लग रहे हैं कि वह राजनीतिक हार को छिपाने के लिए 'विक्टिम कार्ड' खेल रही है और बेवजह धर्म को बीच में लाकर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है.