Elvish Yadav Thoughts On Family: मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव अक्सर अपने 'सिस्टम' और बेबाक अंदाज के लिए खबरों में रहते हैं, और आज कल कुछ ज्यादा इनका क्रेज इंडिया में बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन हाल ही में हुए इनके एक इंटरव्यू में उनका एक बेहद इमोशनल और संस्कारी रूप सामने आया है. एल्विश ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी, शादी और परिवार को लेकर अपने दिल की बात कही, उन्होंने बताया कि भले ही वह सोशल मीडिया की चकाचौंध भरी दुनिया का हिस्सा हैं. लेकिन उनके दिल में आज भी अपने माता-पिता और पारिवारिक मूल्यों के लिए सबसे ऊंचा स्थान है. उन्होंने यह साफ कहा कि चाहे मुझे पुराने खयालातों का कहलो मगर 'मैं ऐसा ही हूं', में अपनी फॅमिली से बहुत अटैच्ड हूं और ऐसी ही मेरी पार्टनर भी है. एल्विश का मानना है कि आज की पीढ़ी भले ही रिश्तों को बहुत आधुनिक नजरिए से देखती हो, लेकिन उनके लिए असली खुशी अपने परिवार की संतुष्टि में ही है, एल्विश ने यह एक बहुत ही गहरी बात कही है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, कि वह और उनकी पार्टनर, दोनों ही अपने-अपने माता-पिता से बहुत ज्यादा जुड़े हुए (attached) हैं.