Esha Deol Ramp Walk: बॉलीवुड की 'धूम' गर्ल ईशा देओल (Esha Deol) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्टाइल के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं, एक लंबे अरसे के बाद जब ईशा ने रैंप वॉक की, तो पूरी महफिल में सिर्फ उन्हीं की चर्चा रही, अपनी ग्रेसफुल चाल और जबरदस्त कॉन्फिडेंस के साथ उन्होंने जैसे ही स्टेज पर कदम रखा, स्पॉटलाइट खुद-ब-खुद उनका पीछा करने लगी, ईशा का यह नया अवतार और उनका लुक इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है, और उनके फैंस इस 'वापसी' से बेहद खुश नजर आ रहे हैं.