Wife Found Alive With Lover Haryana: यह घटना रिश्तों के कत्ल और कानूनी दांव-पेच की एक ऐसी कहानी है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं, राजू और अंकिता की शादी को एक दशक बीत चुका था, लेकिन अंकिता का दिल हमेशा अपने मायके और मौसेरे भाई रामू मिश्रा में ही अटका रहा, अंकिता 2024 में भी भाग गई थी जिसे पंचायत के बाद वापस लाया गया था, लेकिन 21 जनवरी को उसने जेवर समेटे और फिर से फरार हो गई, अंकिता के मायके वालों ने इसे सुनहरा मौका समझा और राजू व उसके पिता को फंसाने के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया, पुलिस ने दबाव में आकर राजू को जेल भेज दिया, पुलिस ने जब अंकिता के कॉल रिकॉर्ड्स और गूगल लोकेशन को ट्रेस किया, तो वह हरियाणा में अपने प्रेमी रामू के साथ 'लिव-इन' में रहती मिली, पुलिस ने अंकिता की बरामदगी का वीडियो साक्ष्य के तौर पर जारी किया है बेगुनाह राजू अब बाहर है, जबकि झूठी साजिश रचने वाली पत्नी के परिजनों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है, यह मामला साबित करता है कि सच को दबाया जा सकता है, लेकिन तकनीक और निष्पक्ष जांच के सामने उसे छुपाया नहीं जा सकता.