Dhar Madhya Pradesh Husband Murder Conspiracy: यह मामला पुलिस की सूझबूझ और सूक्ष्म निरीक्षण का बेहतरीन उदाहरण है, महिला ने खुद को पीड़ित दिखाने के लिए हाथ-पैर बंधवाए और पति के कत्ल का गवाह बनने का ढोंग किया ताकि किसी को उस पर शक ना हो, अक्सर डकैत सारा कीमती सामान ले जाते हैं, लेकिन घर के भीतर ही 'गुमशुदा' गहनों का मिलना पुलिस के लिए पहला बड़ा सुराग बना जांच में पता चला कि आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने एक पेशेवर अपराधी को पैसे देकर घर बुलाया था, प्रेमी ने बाहर से पूरी योजना को अंजाम देने में मदद की धार पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी लेने वाले हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, इन पर हत्या (Section 103 BNS) और साक्ष्य मिटानेऔर झूठी सूचना देने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.