Farrukhabad Thar Accident Woman Death Video: यह घटना वाहन मालिकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि पार्किंग के समय जरा सी भी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है,शुरुआती जानकारी के अनुसार गाड़ी को न्यूट्रल गियर में छोड़ देना या हैंडब्रेक (Handbrake) पूरी तरह ना लगाना इस हादसे की वजह हो सकती है, ढलान वाली जगह पर गाड़ी का पीछे लुढ़कना अक्सर घातक होता है, घर के बाहर लगे कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला गेट बंद करने में मशगूल थी और उसे अंदाजा भी नहीं था कि मौत पीछे से आ रही है, फर्रुखाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही, यह घटना याद दिलाती है कि भारी वाहनों को पार्क करते समय हमेशा गियर और हैंडब्रेक की जांच करनी चाहिए और कभी भी खड़ी गाड़ी के ठीक पीछे नहीं खड़ा होना चाहिए.