Live
Search

 

Home > Posts tagged "Fashion"
Tag:

Fashion

More News

Home > Posts tagged "Fashion"

किस भाभी के दीवानें अधिक..? शुभांगी अत्रे या शिल्पा शिंदे, ‘भाबी जी घर पर हैं’ में किसका चला जादू, फोटो देख आप भी…

Angoori bhabhi shilpa shinde vs shubhangi atre: पॉपुलर टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' शुरुआत से ही दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है.शो में दोनों भाभियों की अदाएं और खूबसूरती लंबे वक्त से लोगों के दिलों में बसी हुई है. शो के शुरुआत में अंगूरी भाभी का रोल शिल्पा शिंदे ने निभाकर दर्शकों के दिल जीत लिए थे. फिर, उनके शो छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे ने यह किरदार संभाला और अपनी मासूमियत व सादगी से फैंस को दीवाना बना दिया था. जानिए, किसके दीवाने अधिक हैं.

Mobile Ads 1x1

Angoori bhabhi shilpa shinde vs shubhangi atre: पॉपुलर टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ शुरुआत से ही दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. इसमें सभी पात्र मासूमियत, कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज से भरे हुए हैं. शो में दोनों भाभियों की अदाएं और खूबसूरती लंबे वक्त से लोगों के दिलों में बसी हुई है. शो के शुरुआत में अंगूरी भाभी का रोल शिल्पा शिंदे ने निभाकर दर्शकों के दिल जीत लिए थे. फिर, उनके शो छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे ने यह किरदार संभाला और अपनी मासूमियत व सादगी से फैंस को दीवाना बना दिया था. हालांकि, हाल ही में शिल्पा शिंदे ने करीब 10 साल बाद ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में अंगूरी भाभी के रोल में वापसी की है. यही वजह है कि, आज भी फैंस के बीच यह चर्चा छिड़ी रहती है कि इन दोनों भाभियों में कौन ज्यादा खूबसूरत और किसके दीवाने अधिक हैं.

शिल्पा शिंदे (shilpa sindhe)

शिल्पा शिंदे भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक मशहूर और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी और प्यार उन्हें टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में निभाए गए उनके रोल अंगूरी भाभी के लिए मिली. फैंस ने उनकी खूबसूरती, मासूमियत और अदाओं को खूब सराहा था. उनके इस रोल ने उन्हें सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि आम जनता में भी काफी पॉपुलर बना दिया. यही वजह थी उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था. बता दें कि, शिल्पा का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और छोटे टीवी रोल्स से की थी.

शुभांगी अत्रे (shubhangi atre)

शुभांगी अत्रे अपनी एक्टिंग के अलावा स्टाइल के लिए भी अलग पहचान रखती हैं. शिल्पा शिंदे के शो से जाने के बाद शुभांगी अत्रे ने मनमोहन तिवारी की पत्नी और विभूति नारायण की भाभी का रोल निभाया. उन्होंने भी फैंस के बीच खूब वाहवाही लूटी. उनकी भी खूबसूरती और अदाओं को लोगों ने पसंद किया. इस पापुलर शो के जरिए शुभांगी ने न सिर्फ अपना नाम कमाया, बल्कि फैंस के दिलों में भी जगह बनाई. अब आए दिन उनकी एक से बढ़कर एक स्टाइलिश तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जो लोगों का दिल जीत जाती हैं. अंगूरी भाभी’ यानी  शुभांगी आत्रे (Shubhangi Atre) ने हाल ही में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की और बताया कि कैसे वो इन दोनों के बीच में बैलेंस बनाती हैं.

दोनों भाभियों ने लोगों के दिलों में बनाई जगह

बता दें कि, शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों ही बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं. दोनों ने अपने-अपने दौर में अंगूरी भाभी के किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाया है. ऐसे में दोनों की तुलना करना सही नहीं है. दोनों के अनुभव और योगदान का सम्मान होना चाहिए. वहीं, शुभांगी अत्रे ने भी ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में जान डाल दी थी और अपने समय में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया. दोनों अभिनेत्रियों ने इस किरदार को अलग-अलग तरीके से संवारा. दोनों की लंबी फैन फॉलोइंग है.

MORE NEWS