Live
Search

 

Home > Posts tagged "Flights Delay"
Tag:

Flights Delay

More News

Home > Posts tagged "Flights Delay"

दिल्ली में घना कोहरा: कोहरे के कारण 40 फ्लाइट्स रद्द, 220 उड़ानें लेट, यात्री बेहाल

IGI Airport: कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली सहीत कई उत्तरी भारत के हिस्सों में फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ रहा है. एयरपोर्ट निकलने से पहले अपने फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें.

Mobile Ads 1x1
IGI Airport: दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात का मामला पूरी तरह बिगड़ा हुआ है. 220 फ्लाइटें देरी से चल रही हैं तो 40 को रद्द कर दिया गया है. और 10 विमानों का अपनी रूट से डायवर्ट किया गया है. खराब दृश्यता की वजह से यातायात बाधित हो गया है और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को सलाह दी गई है की घर से निकलने के पहले स्टेटस जरूर चेक करें.
 
ज्यादा घने कोहरे की वजह से फ्लाइट लैंडिंग में भी समस्या आई है. सुबह की जानकारी के अनुसार, 40 फ्लाइटें रद्द की गई हैं और चार को दूसरे हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया गया है. इसको देखते हुए कई एयर लाइन कंपनियों जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी की है. 
 
भारत की तीनों बड़ी एयरलाइनों ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कोहरे के कारण कई हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. मौसम पर हमारी नजर बनी हुई है और सुरक्षित हवाई यातायात की वजह से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.

नागरिक विमानन मंत्रालय का एडवाइजरी 

नागरिक विमानन मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी की और कहा है कि यात्री अपने घर से निकलने के पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें. इसके लिए अपनी एयरलाइन की वेबसाइट या एप पर चेक कर लें.



इंडिगो की एडवाइजरी

इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा की लो विजिबलिटी के कारण दिल्ली में उसकी उड़ानों पर असर पड़ा है.



स्पाइसजेट की एडवाइजरी

स्पाइसजेट ने एडवाइजरी में कहा, दिल्ली (DEL) में खराब मौसम (कम विजिबिलिटी) के कारण, सभी डिपार्चर/अराइवल और उनसे जुड़ी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें.



एयर इंडिया की एडवाइजरी 

एयर इंडिया ने एडवाइज जारी करते हुए कहा की, घने कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ रहा है.



MORE NEWS