Foreign Tourists Chase Harasser Delhi Street: यह घटना दिल्ली की सुरक्षा और यहां के नागरिकों की सामाजिक जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े करती है, विदेशी युवतियों ने बिना किसी स्थानीय भाषा की जानकारी या मदद के, अपराधी का मुकाबला किया उनकी शारीरिक और मानसिक मजबूती ने अपराधी के हौसले पस्त कर दिए, दिल्ली जैसे महानगर में जहां 'अतिथि देवो भव ' का नारा दिया जाता है, वहां विदेशी मेहमानों के साथ ऐसी हरकत और भीड़ की चुप्पी बेहद निंदनीय है, मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, युवतियों ने थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण इलाकों में ऐसी घटनाएं देश की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करती हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग 'दिल्ली की भीड़' की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.