Balen Shah Action Against KP Oli: यह मामला नेपाल के इतिहास में 'जवाबदेही' (Accountability) का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है, सितंबर 2025 में जब नेपाल के युवा भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, तब पुलिसिया कार्रवाई में 77 लोगों की जान गई थी जांच आयोग ने पाया कि ओली सरकार ने स्थिति को संभालने के बजाय जानबूझकर हिंसा होने दी, ओली पर आरोप है कि उन्होंने जनता के हितों को ताक पर रखकर केवल अपने 'अमीर दोस्तों' के व्यापारिक साम्राज्य को बढ़ाने का काम किया, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश फैला, रैपर से राजनेता बने बालेन शाह ने चुनाव प्रचार में वादा किया था कि वे पुराने तंत्र के भ्रष्टाचार का हिसाब लेंगे, अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही उन्होंने ओली के खिलाफ जांच रिपोर्ट को लागू कर दिया, ओली पर नेपाल दंड संहिता की धारा 181 और 182 आपराधिक लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें 10 साल तक की जेल का प्रावधान है.