Wedding Invitation Logic Leave Application: सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया है, मामला स्कूल की छुट्टी का है—जब टीचर ने बच्चे से पूछा कि आखिर उसे शादी में जाने के लिए छुट्टी क्यों चाहिए, तो बच्चे ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया, "मैम, शादी के कार्ड पर मेरा नाम छपा है, मेरा जाना तो बनता है" बच्चे का यह सीरियस चेहरा और उसकी भोली दलील सुनकर टीचर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं, यह वीडियो अब वायरल हो गया है और लोग कह रहे हैं कि इतनी "वैलिड" वजह के बाद तो प्रिंसिपल को भी छुट्टी देनी पड़ेगी.