Jalaun UP Nandini Marriage Gas Cylinder Issue: यह मामला आम आदमी की बुनियादी जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या किल्लत की ओर इशारा करता है, जहां शादी वाले घरों में बेटियां रस्में निभाने में व्यस्त होती हैं, वहीं नंदनी ने प्रशासनिक लड़ाई लड़ने का फैसला किया उनका यह कदम समाज को दिखाता है कि लड़कियां अब किसी भी संकट में पीछे नहीं हटतीं, शादी-ब्याह के सीजन में गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन एजेंसियों द्वारा 'स्टॉक नहीं है' कहना अक्सर कालाबाजारी का संकेत होता है, प्रशासन को इस पर गौर करना चाहिए जालौन डीएम कार्यालय में मामला पहुंचने के बाद उम्मीद है कि खाद्य एवं रसद विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि नंदनी के घर खुशियों में कोई कमी ना रहे, लोग इस खबर को शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'एक गरीब की बेटी को अपनी शादी के लिए इतना संघर्ष नहीं करना चाहिए' प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ही नंदनी के चेहरे पर मुस्कान ला पाएगी.