Gautam Singhania: मालदीव में शुक्रवार सुबह पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलट जाने से रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें लगी है. जबकि रैली ड्राइवर हरि सिंह समेत दो भारतीय पुरुषों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है और उनकी तलाश जारी है. उनके प्रवक्ता ने बताया है की कि उन्हें बचा लिया गया है और मुंबई वापस लाया गया है, जहां वे स्वस्थ हो रहे हैं.
“गौतम सिंघानिया (रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर) को एक एक्सीडेंट में मामूली चोटें आईं। वह मुंबई में सही देखभाल के साथ ठीक हो रहे हैं”: गौतम सिंघानिया के स्पोक्सपर्सन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2026
कौन हैं गौतम सिंघानिया?
गौतम सिंघानिया एक अरबपति उद्योगपति हैं, जो वर्तमान में रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और एमडी हैं. रेमंड ग्रुप दुनिया का सबसे बड़ा सूटिंग गारमेंट्स निर्माता कंपनी है. फोर्ब्स के अनुसार, सिंघानिया की कुल संपत्ति भारतीय मुद्रा में लगभग 11,658 करोड़ रुपये है.
जन्म और शुरुआती शिक्षा
गौतम सिंघानिया का जन्म 9 सिंतबर 1965 को हुआ. उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल और कैथड्रल ऐंड जॉन कैनन स्कूल से की. उसके बाद वह कम उम्र में ही साल 1990 के समय वह रेमंड ग्रुप के डायरेक्टर बन गए. 1999 में कंपनी के एमडी बनें और उसके बाद साल 2000 में चेयरमैन भी बन गए. गौतम की शादी नवाज मोदी सिंघानिया से हुई थी और इनकी दो बेटियां नीसा और निहारिका हैं.
A journey shaped by vision, craftsmanship, and a commitment to excellence. From humble beginnings to becoming an enduring symbol of quality and style, Raymond’s legacy continues to stand the test of time.
A story of heritage, innovation, and timeless elegance.#TheRaymondStory… pic.twitter.com/aS666IMFf4
— Gautam Singhania (@SinghaniaGautam) March 19, 2026
गौतम सिंघानिया का नवाज मोदी से तलाक
गौतम सिंघानिया ने अपनी 32 साल की पत्नी नवाज मोदी से अलग होने की घोषणा की. सिंघानिया ने अपने बयान में कहा कि वे दोनों अपनी दो बेटियों की परवरिश साथ मिलकर करते रहेंगे.
लग्जरी कारों के शौकीन
सिंघानिया लग्जरी कारों के शौकीन हैं. उनके लग्जरी कार कलेक्शन में फेरारी 458, लोटस एलिस, होन्डा एस 2000 और लेम्बोर्गिनी जैसी कई कारें शामिल हैं. इसके अलावा भी उनके पास कई लग्जरी कारें मौजूद हैं. गौतम सिंघानिया बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं. इसी बात को समझते हुए उनके पिता ने उनके 18वें बर्थडे पर एक लग्जरी कार भी गिफ्ट की थी.