Una Himachal Pradesh Child Beating Case: यह मामला सीधे तौर पर बाल अधिकारों के हनन और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न का है, पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, ऐसे मामलों में जमानत मिलना मुश्किल होता है और कड़ी सजा का प्रावधान है विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटना से बच्ची के मन पर गहरा असर पड़ा होगा, वह लंबे समय तक पुरुषों या अकेले बाहर जाने से डर सकती है उसे उचित काउंसलिंग की आवश्यकता है, यह घटना एक चेतावनी है कि हमें अपने आसपास बच्चों के खिलाफ होने वाली छोटी सी भी हिंसा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ऊना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और इस मामले को फास्ट-ट्रैक मोड में लिया जाएगा।