Live
Search

 

Home > Posts tagged "girls molestation"
Tag:

girls molestation

More News

Home > Posts tagged "girls molestation"

लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे मनचले, ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने विरोध किया तो उस पर किया गंभीर हमला

दिल्ली के महरौली इलाके में कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की. और जब एक व्यक्ति ने इस छेड़खानी को रोकने के लिए विरोध किया तो उन मनचलों ने उस व्यक्ति पर ही हमला कर दिया.

Mobile Ads 1x1

दिल्ली NCR में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं. ऐसी ही एक घटना हाल-फिलहाल में फिर से सामने आयी है. दिल्ली के महरौली इलाके में कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की. और जब एक व्यक्ति ने इस छेड़खानी को रोकने के लिए विरोध किया तो उन मनचलों ने उस व्यक्ति पर ही हमला कर दिया, जिसमें विरोध करने वाले वो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, लेकिन इस घटना ने इलाके में सबको अंदर तक हिलाकर रख दिया है. लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अब मदद करना भी गुनाह हो गया है?  

घटना का विवरण

महरौली थाना क्षेत्र के इग्नू रोड पर तड़के एक चाय की दुकान पर चार युवक तीन युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे और उनके साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहे थे. तभी ट्रांसपोर्ट कारोबारी मुकेश कुमार, जो संगम विहार में अपने परिवार के साथ रहते हैं, उस दुकान पर चाय पीने रुके थे. जब उन्होंने लड़कों को छेड़खानी करते देखा तो इसका विरोध किया, जिससे आरोपी भड़क गए.
विरोध करने पर वो लड़के मुकेश से बहस करने लगे, जो बड़े झगड़े में बदल गया. उन्होंने मुकेश को जमीन पर गिरा दिया और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए. युवतियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित का बैकग्राउंड

मुकेश कुमार ट्रांसपोर्ट का कारोबार चलाते हैं. उनके भाई के अनुसार, सोमवार को मामा के घर शादी थी, जिसमें पूरा परिवार गया था. देर रात सभी लौट आए थे लेकिन मुकेश रुक गए थे. मंगलवार तड़के घर लौटते समय यह घटना घटी. उन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 
महरौली थाना पुलिस ने युवतियों के बयान पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. जांच शुरू हो गई है, लेकिन आरोपी अभी तक फरार हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से सुराग जुटा रही है.

MORE NEWS