Chennai Marina Beach Plastic Recycling Machine: यह पहल दिखाती है कि अगर सही प्रोत्साहन (Incentive) दिया जाए, तो जनता स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान का हिस्सा बन सकती है, आम वेंडिंग मशीन से सामान निकलता है, लेकिन यहां प्लास्टिक डालने पर उपहार मिलता है, यह मशीन बोतलों को रीसाइक्लिंग के लिए तैयार करती है, मरीना बीच पर भारी भीड़ के कारण प्लास्टिक कचरा अक्सर समुद्र में चला जाता है, इस मशीन के आने से 'माइक्रोप्लास्टिक' के खतरे को कम करने में मदद मिल रही है, यह प्रोजेक्ट केवल सफाई का नहीं, बल्कि 'कल्चरल शिफ्ट' का है बच्चे और परिवार अब खेल-खेल में रीसाइक्लिंग सीख रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रही है, चेन्नई का यह मॉडल अब देश के अन्य तटीय शहरों के लिए एक 'ब्लूप्रिंट' की तरह देखा जा रहा है, सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसी मशीनें हर शहर के सार्वजनिक स्थलों पर होनी चाहिए.