Chirag Goti Surat Police: गुजरात के सूरत में पुलिस ने दहशत का डर का दूसरा नाम बने चिराग गोटी के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है, आरोपी पर लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का संगीन इल्जाम है, पुलिस ने भारी सुरक्षा बल के बीच उसे उसी इलाके में पैदल घुमाया जहां वह कभी अपना खौफ दिखाता था, इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे और पुलिस की इस 'ऑन द स्पॉट' न्याय वाली कार्रवाई की सराहना करते दिखे.