Gujarat Woman Harassment: गुजरात से एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां आस्था और सुरक्षा दोनों पर हमला हुआ है, उत्तराखंड की रहने वाली चीरो (Chiro) नाम की महिला जब मंदिर जा रही थी, तब तीन मनचलों ने ना केवल उसका पीछा किया बल्कि उस पर भद्दे कमेंट्स भी किए, यह सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उसके पीछा करने लगे और अश्लील तरह के गाने ज़ोर ज़ोर से गाने लगे,महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और इंस्टाग्राम पर साझा किया, यह वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और सड़क पर घूमते इन 'दरिंदों' के खौफ पर सवालिया निशान लगा दिया है, सोशल मीडिया पर लोग इन आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.