Live
Search

 

Home > Posts tagged "haircare tips"
Tag:

haircare tips

More News

Home > Posts tagged "haircare tips"

कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? केमिकल छोड़िए, अपनाइएं ये घरेलू और असरदार उपाय

सफेद बाल के उपाय: अगर आप भी समय से पहले बालों के सफेद होने से परेशान हैं और उन्हें काला करना चाहते है तो यह खबर आपके लिए बड़ी खास होने वाली हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कुछ घरेलू उपाय.

Mobile Ads 1x1
White Hair Remedies: आजकल बालों की समस्याएं काफी आम हैं. अगर आप भी समय से पहले बालों के सफेद होने से परेशान हैं और उन्हें काला करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें. क्योंकि आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो आपके सफेद बालों को काला करने में आपकी मदद कर सकते हैं. केमिकल प्रोडक्ट्स का ज़्यादा इस्तेमाल न सिर्फ़ आपके बालों को बल्कि आपकी स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकता है. तो, बिना किसी देरी के, आइए जानते हैं कि सफेद बालों को काला कैसे करें.

बाल सफेद क्यों होते हैं?

सबसे पहले, आइए समझते हैं कि हमारे बाल सफेद क्यों होते हैं? हमारे बालों का रंग ‘मेलेनिन’ नाम के पिगमेंट के कारण होता है, जो ‘मेलानोसाइट’ कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है. जब हमारे शरीर में ये कोशिकाएं मेलेनिन बनाना बंद कर देती हैं, तो हमारे बाल अपना प्राकृतिक रंग खोने लगते हैं और समय से पहले सफेद हो जाते हैं. पोषण की कमी और जेनेटिक कारण भी बालों के समय से पहले सफेद होने के पीछे हो सकते हैं. इसलिए, आपको सबसे पहले अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए.

बालों को काला करने के घरेलू उपाय

अब हम जानेंगे कि बिना डाई या मेंहदी लगाए बालों को घरेलू उपाय से काला कैसे कर सकते है.

नारियल का तेल और नींबू का रस

नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आप अपने बालों को सफेद होने से रोकना चाहते हैं, तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर अपने बालों में मसाज करें. कुछ घंटों बाद बाल धो लें. आप इसे हफ्ते में दो बार कर सकते हैं.

आंवला और शिकाकाई

आंवला और शिकाकाई को सफेद बालों को काला करने के लिए बहुत असरदार माना जाता है. आंवला को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. इसके लिए आपको आंवला पाउडर और शिकाकाई पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपने बालों पर लगाएं. कुछ देर बाद, हल्के शैम्पू से धो लें. इससे बालों को काला करने में मदद मिल सकती है.

काली चाय

चाय हर किचन में आसानी से मिल जाती है. आप चाय की पत्तियों से न सिर्फ़ स्वाद बढ़ा सकते हैं, बल्कि सफेद बालों को काला भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक कप पानी में कुछ चम्मच काली चाय की पत्तियाँ उबालें, इसे ठंडा होने दें, और इस पानी से अपने बाल धोएं. इससे न सिर्फ़ आपके बाल काले होंगे बल्कि चमकदार भी बनेंगे.

MORE NEWS